{"_id":"648b08ec8d6f2d8e0906dff4","slug":"get-the-development-done-in-the-block-by-taking-bdc-along-with-it-balyan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1814-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी को साथ लेकर ब्लॉक में विकास कराएं प्रमुख : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी को साथ लेकर ब्लॉक में विकास कराएं प्रमुख : बालियान
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ: संजीव बालियान ने कहा कि ब्लाॅक प्रमुख सभी बीडीसी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करें। भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चल रही है।
खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक में बालियान ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि अपने अपने क्षेत्र में कार्य कराकर जनपद का चौमुखी विकास करें। क्षेत्रीय रालोद विधायक राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि बीडीसी सदस्यों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करें। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, बीडीओ शिखर श्रीवास्तव, विजय चौधरी, डॉ कुलदीप त्यागी, करणवीर सिंह, धर्मपाल सिंह , नीरज कुमार , जोनू त्यागी , दिलशाद त्यागी , अरविंद चौधरी , राहुल कुमार और मोनू सैनी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने देश को माना अपना परिवार : बालियान
खतौली। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अपना परिवार मानते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ देश में चार करोड़ आवास का निर्माण कराया। जीटी रोड स्थित सभागार में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने लाभार्थियों की समस्या सुनकर तुरंत उनका समाधान भी किया। आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते मामला उठाया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष अमित जैन, ब्लॉक प्रमुख पति गौतम सिंह, विजेंदर पाल, जिला महामंत्री श्याम रहेजा, रजत जैन जिला मीडिया प्रभारी, नितिन त्यागी, राजीव गुप्ता, अमित कसाना, मनोज राठी, संदीप, अजय भुर्जी, ऋषभ जैन, राहुल चैहान, दीपक, अंकुर, सुरेश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
बुढ़ाना/ चरथावल/ मीरापुर। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का गुणगान किया। चरथावल में भाजपा नेता सपना कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से नौ सालों में कराए गए कार्य पिछली सरकारों का आइना दिखा रहे है। मीरापुर में भाजपा नेता प्रशांत गुर्जर ने सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाई।