फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Get sample votes from people to check the reliability of EVM machine

ईवीएम मशीन की विश्वसनीयता जांचने को लोगों से डलवाएं सैंपल वोट

Sat, 04 Dec 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Get sample votes from people to check the reliability of EVM machine
देवबंद। विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सत्यता (वोट सही डला है या नहीं) जांचने के लिए शनिवार को देवबंद क्षेत्र के कई गांवों में वीवी पैट मशीन लगी वैन भेजकर लोगों से वोट का सैंपल डलवाकर उसकी विश्वसनीयता को चेक किया गया।
विज्ञापन

देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव दिवालहेड़ी, करंजाली, कुरड़ी, रास्तम, बास्तम, साल्हापुर, सुनहेटी, मोहिद्दीनपुर, नूनाबड़ी, बंदरजुड्डा, जटोला दामोदरपुर और नियामतपुर आदि में शनिवार को वीपी पैट मशीन लगी वैन जब पहुंची तो अपना वोट सही डला है या नहीं यही जांचने के लिए ग्रामीणों में उत्सुकता देखी गई। ग्रामीणों ने वोट सही डलने पर चुनाव आयोग का आभार जताया। अधिकांश लोगों का कहना था कि ईवीएम मशीन की विश्वसनीयता पर संदेह करना गलत है। दिवालहेड़ी के शिवराज रोड, बास्तम के विकास त्यागी, देवबंद के विवेक तायल, राजेश सिंघल, पवन धीमान, संदीप शर्मा और मनोज सिंघल एडवोकेट आदि ने बताया कि कुछ राजनीतिक दलों के लोग ईवीएम मशीन से डलने वाले वोटों को हर चुनाव में संदिग्ध मानते हैं, क्योंकि अक्सर चुनाव में यही सुनने को मिलता है कि मशीन पर वोट किसी पार्टी को दे रहे हैं तो उनका वोट कहीं ओर जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। ईवीएम मशीन पर संदेह करना गलत है। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को वीवी पैट मशीन जिन गांवों में पहुंची है वहां ग्रामीणों द्वारा उसकी सत्यता को जांचा गया है। लेकिन कहीं से गलत सैंपल वोट डलने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed