{"_id":"69e3d8e2a924d9a67f0da7f4","slug":"get-free-coaching-for-competitive-exams-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-169504-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रतियोगी परीक्षाओं की करें निशुल्क कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रतियोगी परीक्षाओं की करें निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलने वाली निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से डीएवी महाविद्यालय में छात्रों को मिलने वाली निशुल्क कोचिंग के लिए जागरूक किया गया।
कोर्स कोओर्डिनेटर उपेंद्र पांडेय ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है। एक जुलाई से कक्षाओं का संचालन जिले में बनाए गए दो केंद्रों पर होगा।
इस योजना के तहत वर्ष 2026-27 में छात्रों को यूपीएससी, यूपीपीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, आईआईटी-जेईई, एसएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। महावीर चौक स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय पर पर बने केंद्र पर आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया मेरिट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को डीएवी पीजी कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में बने केंद्रों पर तैयारी कराई जाएगी। आवेदन के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क भी तैयार की गई है। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार, डॉ. कुलदीप, डॉ. अंजू, मौजूद रहीं।