{"_id":"5e78fe208ebc3e72b32cf091","slug":"general-opd-of-chc-closed-patient-upset-khatauli-news-mrt4750534181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जनरल ओपीडी बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जनरल ओपीडी बंद, मरीज परेशान
विज्ञापन
जानसठ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरल ओपीडी बंद होने से सूनसान पड़ा अस्पताल।
- फोटो : KHATAULI
सीएचसी की जनरल ओपीडी बंद, मरीज परेशान
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जनरल ओपीडी को बंद कर दिया गया है, जबकि बुखार, जुकाम व खांसी के लिए ओपीडी खुली रहेगी। जनरल ओपीडी बंद होने से अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज इलाज कराने को परेशान हो गए हैं। सोमवार को अन्य मरीजों को मजबूरन प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज कराना पड़ा।
कोरोना महामारी को रोकने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जनरल ओपीडी को बंद कर दिया गया था। सोमवार को भी अस्पताल की जनरल ओपीडी नहीं खोली गई। अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों से पता चला कि अस्पताल की जनरल ओपीडी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। अस्पताल में सभी चिकित्सकों को कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को इलाज कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इमरजेंसी के लिए एक चिकित्सक व स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय की ड्यूूटी है, जिनकी अस्पताल में हर समय ड्यूटी रहती है। अस्पताल में बुखार, खांसी और जुकाम के लिए के लिए अलग से ओपीडी खुली है। अन्य बीमारियों का अस्पताल में इलाज नहीं किया जा रहा है।
क्या कहते हैं चिकित्सा अधीक्षक
अस्पताल की जनरल ओपीडी फिलहाल बंद कर दी गई है। बुखार, जुकाम व खांसी के मरीजों के इलाज के लिए अलग से ओपीडी खुली है। प्रसव पीड़िता महिलाओं की डिलीवरी होगी। डॉक्टर अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ।