फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   General Assembly declares, if words are not taken back then legal action will be taken

Muzaffarnagar News: महासभा का एलान, शब्द वापस नहीं लिए तो कानूनी कार्रवाई

Fri, 30 May 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
General Assembly declares, if words are not taken back then legal action will be taken
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा की बैठक में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के बयान पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि सात दिन में पूरण सिंह ने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो समाज उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा।
टिकैत चौक के निकट जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान के आवास पर समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। अखिल भारतीय जाट महासभा, जाट महासभा, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल समाज ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की आन बान शान हैं। वह भारतीयों के दिलों में बसते हैं। अकेले ऐसे योद्धा रहे, जिन्होंने 80 युद्ध लड़े, लेकिन कभी परास्त नहीं हुए। क्षत्रिय समाज के ठाकुर पूरण सिंह सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं ताकि उनका विरोध हो। ऐसे बयानों पर खतरा बताकर सुरक्षा हासिल करना चाहते हैं। जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया है, उन्हें सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। दोनों समाज के बीच हमेशा अच्छा व्यवहार रहा है, लेकिन इस तरह के बयान देना गलत है। महाराजा सूरजमल और पूरी जाट बिरादरी को प्रश्नों के घेरे में लाने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान, चौधरी ब्रजवीर सिंह, चौधरी मनोज कुमार, अंकित बालियान, अर्जुन सिंह, अनुज पहलवान मोरना, चौधरी जयवीर सिंह, बेनीवाल खाप के चौधरी अनिल बेनीवाल, विराज तोमर उपस्थित थे। संचालन ओमकार सिंह अहलावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed