{"_id":"636e8e90df9c6c6c2b72bbf3","slug":"gayatri-family-conducted-cleanliness-program-at-ganga-ghat-muzaffarnagar-news-mrt6131060177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार ने गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार ने गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता कार्यक्रम
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने कूड़ा करकट और गंदे कपड़े ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर नगरी से बाहर डलवाए
संवाद न्यूज एजेंसी।
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में शांति कुंज गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने निर्मल गंगा जल अभियान के तहत गंगा घाट की सफाई की। स्वयंसेवकों ने कूड़ा करकट और गंदे कपड़े ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर नगरी से बाहर डलवाए।
शांति कुंज के जिला संयोजक डॉ. ओमपाल सिंह के संयोजन में शुक्रवार को गायत्री परिवार से जुड़े अंकुर, सतपाल चौहान, शिवनंदन, सतीश गोयल, डा. सुभाष, जयपाल सिंह, विवेक, मनोज, तुषार, रामानंद, अभिषेक आदि स्वयं सेवक शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुंचे और निर्मल गंगा जल अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। स्वयंसेवकों ने घाट पर झाडू़ लगाकर सफाई की। कूड़ा करकट और फटे पुराने कपड़े ट्रैक्टर-ट्राली एकत्रित कर निस्तारण के लिए भेजा। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने कहा कि गंगा को साफ रखना हम सभी का दायित्व है। शांति कुंज से जुड़े लोग समय समय पर गंगा घाट पर सफाई कार्यक्रम चलाकर पुण्य कमाते है। कार्यक्रम में मैनेजर देवेंद्र आर्य, महेश कुमार, राजेंद्र, सुरेंद्र सिंह, मांगेराम फौजी आदि मौजूद रहे।