फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gave the responsibility of master trainer by training special educators

Muzaffarnagar News: स्पेशल एजुकेटर्स को प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर की दी जिम्मेदारी

Sat, 25 Nov 2023 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Gave the responsibility of master trainer by training special educators
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को समुचित शिक्षा व पठन-पाठन का माहौल प्रदान करने के लिए स्पेशल एजुकेटर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें अब मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर समेकित शिक्षा के लिए नामित नोडल अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।


जिले में 951 परिषदीय विद्यालयों में 4600 दिव्यांग छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन्हें शिक्षा देने के लिए 17 स्पेशल एजुकेटर्स को पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही निर्देशित किया कि दिव्यांग बच्चों का अधिक से अधिक चिह्ननांकन कर उनका विद्यालयों में नामांकन कराएं। नोडल अध्यापक के माध्यम से प्रतिदिन समर्थ ऐप पर उनकी उपस्थिति दर्ज कराएं। प्रशिक्षण के सन्दर्भ दाता व समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षार्थियों को क्रॉस डिसेबिलिटी, आईसीटी का प्रयोग, दिव्यांग बच्चों की होम बेस्ड एजुकेशन, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016, समावेशी शिक्षा की परिकल्पना, दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा सहित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं आदि के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर धर्मेन्द्र कुमार, रामनिवास, इरशाद और शहजाद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed