फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gave message of women empowerment

महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया

Wed, 05 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gave message of women empowerment
महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया
विज्ञापन

छपार। वीतराग स्वामी कल्याणदेव पीजी कॉलेज बरला में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन महिला सशक्तीकरण विषय पर स्वयंसेवक व सेविकाओं ने बरला में ग्रामीणों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम अधिकारी मांगेराम ने संबंधित विषय पर स्वयंसेवक व सेविकाओं के सहयोग से अनेकों क्रियाकलाप संपन्न कराए। विशेष अतिथि समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ संजय कुमार ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में इसकी भूमिका, चुनौतियों और इसे सफल बनाने के लिए अपने प्रभावशाली विचारों से कैंप के सभी स्वयं सेवक व सेविकाओं में नई उर्जा एवं उत्साह का संचार कर दिया। रितिक त्यागी, अंजली, अंशी त्यागी ने महिला सशक्तिकरण पर एक शानदार सामूहिक गीत की प्रस्तुति की। बरला में स्वयंसेवक व सेविकाओं ने महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार ने उनकी शानदार प्रस्तुति पर उत्साहवर्द्धन किया। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ मनोज कुमार, अंकुर, महेश त्यागी, सोमेंद्र, प्रियंका, राधा, शिल्पा, योगेश, रीना, सुमित, शिवानी मौर्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed