फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gaurav will compete in Asian wrestling today

एशियन रेसलिंग में आज होगा गौरव का मुकाबला

Fri, 21 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gaurav will compete in Asian wrestling today
शाहपुर। गांव सोरम के पहलवान गौरव बालियान का एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में शनिवार को अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान से मुकाबला होगा। ग्रामीण गौरव के स्वर्ण पदक जीतने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोच निर्दोष बालियान ने बताया कि गौरव का वजन होने के बाद किस देश के पहलवान से मुकाबला होगा इसके लिए ड्रा होगा। गौरव ने स्कूल स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 17, अंडर 20 व अंडर 23 सहित राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर रखा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंडर 17 विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर व अंडर 23 में पांचवां स्थान प्राप्त कर रखा है। गौरव 25 फरवरी से रूस में प्रशिक्षण लेगा और इसके बाद ओलंपिक क्वालीफाई करने की तैयारी करेगा। गौरव के चाचा कृष्णपाल सिंह, ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी, जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह, गांव में आर्चरी एकेडमी के संचालक विपिन बालियान सहित कुश्ती एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पहलवानों उसके स्वर्ण जीतने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed