फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gaudiya Math Case: Statement of Child Help Line Incharge recorded in court

गौड़ीया मठ में बच्चों के यौन शोषण का मामला

Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gaudiya Math Case: Statement of Child Help Line Incharge recorded in court
गौड़ीया मठ प्रकरण : अदालत में चाइल्ड हेल्प लाइन इंचार्ज के बयान दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ के गौड़ीया मठ में बच्चों के यौन शोषण के मामले में पॉक्सो कोर्ट में चाइल्ड हेल्प लाइन इंचार्ज पूनम शर्मा के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने सुनवाई को 12 अक्तूबर तक स्थगित कर दी।

एक शिकायत के आधार पर चाइल्ड हेल्प लाइन इंचार्ज पूनम शर्मा ने पुलिस की मदद से पिछले वर्ष नौ जुलाई को शुक्रतीर्थ के गौड़ीया मठ से मिजोरम और त्रिपुरा के बच्चों को मुक्त कराया था। बच्चों ने मठ संचालक पर संगीन आरोप लगाए थे। डॉक्टरी जांच में बच्चों के यौन शोषण की पुष्टि होने पर भोपा थाने पर मठ संचालक भक्ति भूषण महाराज और उसके शिष्य कृष्णमोहन दास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर छूट गए हैं। यह मुकदमा अब पॉक्सो कोर्ट में चल रहा है। पीड़ित बच्चों के भी बयान हो चुके हैं। मंगलवार को तारीख होने पर दोनों आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान बच्चों को मुक्त कराने वाले चाइल्ड हेल्प लाइन की इंचार्ज पूनम शर्मा के बयान दर्ज कराए गए। पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश संजीव कुमार तिवारी ने 12 अक्तूबर तक सुनवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed