फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gathwala Khap Chaudhary will not participate in Soram Sarvkhap Panchayat

Muzaffarnagar News: सोरम सर्वखाप पंचायत में शामिल नहीं होंगे गठवाला खाप चौधरी

Sun, 09 Nov 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gathwala Khap Chaudhary will not participate in Soram Sarvkhap Panchayat
बुढ़ाना । सोरम गांव में होने जा रही सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक और थांबेदारों ने पंचायत के बहिष्कार का एलान किया। आरोप लगाया कि खाप पंचायत अवैधानिक है। पंचायत बुलाने की प्रक्रिया का पालन ही नहीं किया गया। इसी वजह से खाप के लोग शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत में बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि सोरम में 16 से 18 नवंबर से होने वाली पंचायत को सर्वखाप पंचायत के नाम से प्रचारित करना गलत है। खाप पंचायतों का मुख्य उद्देश्य खापों के बीच मतभेदों को हल करना, सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों पर रोक लगाना होता है। इस मौके पर श्याम सिंह मलिक, बाबा ईश्वर सिंह, खाप मुखिया रविंद्र चौधरी, तेजपाल वर्मा, अजय चौधरी, रामकुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी मौजूद रहे और गठवाला खाप का समर्थन किया। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed