{"_id":"69f3a484ce05bb2f7002c36b","slug":"gas-shortages-kitchen-mothers-are-adopting-saving-methods-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-170344-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गैस की किल्लत, बचत का रास्ता अपना रहीं रसोई माताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गैस की किल्लत, बचत का रास्ता अपना रहीं रसोई माताएं
विज्ञापन
अभी तो है आगे का भरोसा नहीं : कंपोजिट विद्यालय अलमासपुर में मिड डे मील तैयार करती हुईं रसोई मात
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी आपूर्ति बाधित होने से देश भर में रसोई गैस सिलिंडर की दिक्कत अभी तक बनी हुई है। केवाईसी और ओटीपी की उलझन के कारण जिले की एजेंसियों पर भीड़ है।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्रों के लिए बनने वाले भोजन के लिए 15 दिन या उससे कम दिन में एक सिलिंडर के खत्म होने से आपूर्ति का संकट मंडराने लगता है। रसोई माताएं गैस की किल्लत से बचने के लिए बचत कर रास्ता अपना रही हैं ताकि समय से बच्चों को भोजन उपलब्ध हो सके।
मिड डे मील प्रभारी राकेश गौड़ ने बताया कि अभी तक केवल चरथावल ब्लॉक के कुछ विद्यालयों में गैस आपूर्ति को लेकर दिक्कत सामने आई थी। खंड शिक्षा अधिकारी के पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बीएसए संदीप कुमार ने पत्र जारी किया था। सभी विद्यालयों में गैस आपूर्ति सुचारू है। बीईओ और विद्यालय प्रभारियों को भी इमरजेंसी नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
-- कम आंच पर पका रही हैं सब्जी और दाल
कंपोजिट विद्यालय अलमासपुर की रसोई माता अनीता ने बताया कि बच्चों को समय से खाना देना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए बीच में सिलिंडर खत्म न हो कम आंच का प्रयोग करते हैं। दाल चावल को घंटों पहले भिगोकर रखते हैं ताकि उसमें ज्यादा गैस की खपत न हो।
-- कुकर का कर रहे ज्यादा प्रयोग
नई मंडी स्थित प्राथमिक पाठशाला की रसोई माता रीना ने बताया कि कुकर का ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। खुले बर्तन में खाना पकने में ज्यादा समय लगता है इसलिए कुकर का प्रयोग कर रहे हैं।