{"_id":"635584d831f7c64a172df84a","slug":"garhwal-seen-in-haiderpur-diwali-s-money-for-tourists-muzaffarnagar-news-mrt6108353162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरपुर में दिखी ‘गढ़वाल’, पर्यटकों की मनी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरपुर में दिखी ‘गढ़वाल’, पर्यटकों की मनी दिवाली
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : हैदरपुर वेटलैंड में पहुंची बत्तख।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही हैदरपुर वेटलैंड पर प्रवासी पक्षियों की तादाद बढ़ने लगी है। यूरोप और साइबेरिया से बत्तखों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले गढ़वाल बत्तखों का झुंड पहुंचा। जिसे देखकर पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
जैव विविधता के कारण हैदरपुर वेटलैंड पर्यटकों को लुभा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यहां पर प्रवासी पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले यहां गढ़वाल बत्तखों का झुंड पहुंचा। करीब 500 की संख्या में पहुंची बत्तख रविवार को पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं रही।
तालाब में तैरती बत्तखों को देखने के लिए बच्चों में विशेष उत्साह रहा। पक्षी विशेषज्ञ आशीष लोया बताते हैं कि गढ़वाल के अलावा अन्य प्रजातियों की बत्तखें भी पहुंच रही हैं। नवंबर में ही प्रवासी पक्षियों की बड़ी तादाद यहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पर्यटक
बिजनौर से पहुंचे देवेंद्र कुमार, रामराज के विनीत और जानसठ के हैदर का कहना है कि रंग-बिरंगी बत्तखें पहुंच रही हैं। जिनको देखकर बेहद खुशी हो रही है।
पर्यटकों के लिए बढ़ाई जाए सुविधा
जैव विविधता के कारण दुनिया के नक्शे पर चमके हैदरपुर में पर्यटक तो पहुंचने लगे हैं, लेकिन अभी तक यहां सुविधाओं को नहीं बढ़ाया है। लोगों को जानकारी नहीं मिलती। इसके अलावा परिवहन के भी इंतजाम नहीं है।