फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Garbage warehouses found running in the name of parking lot sealed

Muzaffarnagar News: पार्किंग स्थल के नाम पर चलते मिले कूड़े के गोदाम सील किए

Thu, 08 Jan 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Garbage warehouses found running in the name of parking lot sealed
मुजफ्फरनगर। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर आरडीएफ के नाम पर प्लास्टिक कचरे का भंडारण मिला। इसके चलते भंडारण के गोदामों पर सील लगाई गई। अधिकतर गोदाम पार्किंग स्थलों पर चल रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद में लखनऊ से आए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य अभियंता प्रवीण कुमार, श्याम कुमार का भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। टीम को कड़ी सुरक्षा में निकाला गया था।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता कुंवर संतोष कुमार, अवर अभियंता राजा गुप्ता, संध्या शर्मा, कर्मचारी आलम ने पुलिस को साथ लेकर भोपा रोड, मखियाली, सिखेड़ा समेत जानसठ रोड पर इकाइयों की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गांव मखियाली में धंधेड़ा निवासी उस्मान, सिप्पी गुप्ता ने पार्किंग स्थल को गोदाम बना रखा था, जिसकी जांच की गई। यहां आरडीएफ के नाम पर प्लास्टिक कचरा पाया गया। मौके पर कर्मी वकील निवासी मखियाली मिला, जो भंडारण सम्बंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर गोदाम को सील किया गया। जहीर पार्किंग में भी अवैध रूप से प्लास्टिक भंडारण पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed