फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganpati Bappa Morya's cheers echoed

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Mon, 20 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya's cheers echoed
खतौली में गंगा के किनारे गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गणेश चतुर्दशी पर्व पर शहर में चहुंओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ की जयकार गूंजती रही। शहर में दो प्रमुख मंदिरों गणपति धाम और मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव का भी विधिपूर्वक समापन किया गया।
नई मंडी में बालाजी धाम के पास स्थित गणपति धाम पर चल रहे श्रीगणेश महोत्सव का रविवार को श्रीगणेश चतुर्दशी पर विधि-विधान से समापन कर दिया गया। पूजा-अर्चना करते हुए यहां पहले श्रीगणेश प्रतिमा को रथ में विराजमान कर पंडित भास्कर व श्रद्धालुओं द्वारा पूजन व आरती की गई। इसके बाद गणेश प्रतिमा को बैंडबाजे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए जानसठ रोड ले जाया गया। वहां से श्रीगणेश प्रतिमा को टेंपो के माध्यम से खतौली गंगनहर ले जाया गया, जहां एक बार फिर पूजा-अर्चना कर उन्हें गंगा की लहरों के बीच विसर्जित कर दिया गया। अनिल गोयल मंत्री, कैलाश चंद ज्ञानी, अशोक कुमार, जेपी, विनोद राठी, रजत राठी और विकास कन्नू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, नई मंडी के भरतिया कॉलोनी स्थित श्रीमनकामनेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे श्रीगणेश महोत्सव का भी रविवार को विधिवत समापन किया गया। यहां श्रीगणेश प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली में विराजमान कर पंडित अरुण मिश्रा द्वारा विधिपूर्वक अभिषेक व पूजन किया गया। इसके बाद बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा के रूप में शुकतीर्थ ले जाकर श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। अजय गर्ग, वरुण गर्ग, श्रवण कुमार, विनय त्यागी, अंकित मिश्रा, विनायक मिश्रा, मयंक मंगल आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। इसके अलावा, भोपा में भी पिछले दस दिन से श्रीगणेश सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहा गणेश महोत्सव संपन्न हो गया। नई बस्ती की युवा टीम द्वारा रविवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में रथ में सजाकर कस्बे की परिक्रमा की गई। इसके बाद गंगनहर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
मोरना। श्रीगणेश चतुर्दशी पर तीर्थनगरी शुकतीर्थ में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के नारों से गुंजायमान रहा। बैंडबाजे व डीजे की धुनों पर नाचते-गाते व रंग-गुलाल उड़ाते हजारों श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं के साथ शुकतीर्थ पहुंचे, जहां गंगा की लहरों के बीच प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। गंगा घाट समेत कई आश्रमों के साथ ही विभिन्न स्थलों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया।

तीर्थनगरी शुकतीर्थ में श्रीगणेश चतुर्दशी पर रविवार को हर्षोल्लास का माहौल रहा। जनपद के सभी हिस्सों से श्रीगणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए हजारों श्रद्धालु बैंड-बाजे व डीजे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए तीर्थनगरी पहुंचे। भजनों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने मां गंगा की लहरों के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित कर उनसे घर-परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगते हुए अगले साल फिर से अपने घरों में विराजमान करने की आशीर्वाद लेकर उन्हें विदा किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर स्नान कर साधु-संतों व पुजारियों को दान-दक्षिणा देने के साथ ही कन्या पूजन की रस्में भी निभाईं। श्रीगणेश चतुर्दशी पर तीर्थनगरी में गंगा घाट के साथ ही विभिन्न आश्रमों व अनेकों स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर शुकदेव आश्रम पहुंचे और प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपनी मन्नतों का धागा बांधकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव समाधि के भी दर्शन किए गए। दंडी आश्रम, हनुमान धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, पीतांबरा धाम, शनि धाम, महाशक्ति सिद्धपीठ, श्रीराम मंदिर में भी दर्शन किए गए।

खतौली में गंगा के किनारे गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु।

खतौली में गंगा के किनारे गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा में गणपति बप्पा मोरिया की शोभायात्रा में झूमते श्रद्धालु ।

भोपा में गणपति बप्पा मोरिया की शोभायात्रा में झूमते श्रद्धालु ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा में गणपति बप्पा मोरिया का रथ खींचते श्रद्धालु।

भोपा में गणपति बप्पा मोरिया का रथ खींचते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ गंगा घाट पर पूजन कर विसर्जन करते श्रद्धालु।

शुकतीर्थ गंगा घाट पर पूजन कर विसर्जन करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर जाते श्रद्धालु।

मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर जाते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी के मनकामनेशवर मंदिर से गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।

नई मंडी के मनकामनेशवर मंदिर से गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी के गणपतिधाम  मंदिर से गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।

नई मंडी के गणपतिधाम मंदिर से गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed