फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ganne ki fasal jali. kai kisan jhulse

गन्ने की फसल जली, कई किसान झुलसे

Mon, 08 May 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
ganne ki fasal jali. kai kisan jhulse
फसलों में आग लगाने पर बंधक बनाए गए टोल प्लाजा के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली। टोल प्लाजा के रोड पेट्रोलिंग कर्मचारियों द्वारा सफाई के लिए लगाई गई झाड़ियों में आग के कारण किसानों की कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान आग बुझाते हुए कई किसान झुलस भी गए। घटना से गुस्साए किसानों ने रोड पेट्रोलिंग के अधिकारी और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे टोल अधिकारियों ने किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर शांत कराया। गांव तिगाई निवासी भाजपा के मंसूरपुर मंडल अध्यक्ष एवं किसान बंटी व भाकियू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बिट्टू के खेत नेशनल हाईवे के पास हैं। रविवार दोपहर को टोल प्लाजा की एनएच-58 की रोड पेट्रोलिंग कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था के लिए जगह जगह झाड़ियों में आग लगा दी। आग लगाने की खबर लगने पर किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान आग किसानों के खेतों तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


किसानों ने बामुश्किल आग को बुझाया। इस दौरान बिट्टू, बंटी, पवन, अनिल आदि किसान झुलस गए। किसानों ने जब तक आग बुझाई तब तक बंटी की पांच और बिट्टू की करीब तीन बीघा ईंख की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने हाईवे से रोड पेट्रोलिंग के एआरपीओ मनीष कुमार समेत कर्मचारी अमित और विकास को पकड़ लिया। इनको गांव में ले जाकर बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा के अधिकारी गांव में पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed