{"_id":"6710b5bf5829da4a9e02313a","slug":"ganna-samiti-election-2024-there-were-11-voters-in-muzaffarnagar-12-votes-came-out-of-ballot-box-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मतदाता 11... मतपेटी से निकले 12 वोट, दूसरे दिन डीएम ऑफिस पर हंगामा; डेलीगेट्स संग पहुंचे भाजपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मतदाता 11... मतपेटी से निकले 12 वोट, दूसरे दिन डीएम ऑफिस पर हंगामा; डेलीगेट्स संग पहुंचे भाजपा प्रत्याशी
Thu, 17 Oct 2024 12:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा डेलीगेट्स के साथ डीएम से मिलने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में रामराज गन्ना समिति के चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी हंगामा जारी है। मतदाता 11 थे, जबकि मतपेटी से 12 वोट निकले। इसके विरोध में भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा अपने पक्ष के छह डेलीगेट्स के साथ डीएम ऑफिस पहुंच गए है।
रामराज गन्ना समिति के चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए भाजपा ने संदीप शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के रिश्तेदार भाजपा नेता अरविंद कुमार लिली ने भी संचालक का चुनाव लड़ा। दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर हुई।
बुधवार शाम को मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई तो मतपेटी से 11 के बजाए 12 वोट निकले। इस पर हंगामा शुरू हो गया। चुनाव अधिकारियों ने अरविंद लिली को विजेता घोषित कर दिया। इससे संदीप शर्मा पक्ष के लोग धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह संदीप शर्मा अपने पक्ष के छह डेलीगेट्स को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गए। उनका कहना है कि छह मतदाता उनके साथ खड़े हैं, ऐसे में प्रशासन बताए कि दूसरे प्रत्याशी को आखिर कैसे जीत मिल गई।

पीठासीन अधिकारी पर पर्ची डलवाने का आरोप
भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा ने पीठासीन अधिकारी और समिति के पूर्व सचिव पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फर्जी तरीके से पर्ची मतपेटी में डलवाई गई।
भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा ने पीठासीन अधिकारी और समिति के पूर्व सचिव पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फर्जी तरीके से पर्ची मतपेटी में डलवाई गई।