फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangster Vikas surrenders after killing his history-sheeter wife

Muzaffarnagar News: हिस्ट्रीशीटर पत्नी की हत्या के बाद गैंगस्टर विकास ने किया सरेंडर

Fri, 17 Oct 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gangster Vikas surrenders after killing his history-sheeter wife
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में गैंगस्टर रूबी की हत्या के मामले में आरोपी विकास ने हादसे के 14 साल पुराने मुकदमे में सरेंडर कर दिया। अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी लेकिन जमानती नहीं मिलने के कारण न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अदालत में अगली सुनवाई एक नवंबर को होगी।
विज्ञापन

मूल रूप से मेरठ के मछरी गांव का रहने वाला आरोपी विकास 2011 में शहर के महालक्ष्मी एंक्लेव में रहता था। दो दिसंबर 2011 को नई मंडी थाना क्षेत्र में मयूर महल बेंक्वेट हॉल के सामने स्कॉर्पियो ने रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में रिक्शा सवार महिला पूजा और उसका बेटा घायल हो गया था। पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहे विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अदालत में पेश नहीं होने के कारण साल 2016 में गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। अब गाजियाबाद में वारदात के बाद आरोपी विकास अदालत पहुंचा और हादसे के मुकदमे में एसीजेएम-प्रथम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जमानती उपलब्ध नहीं होने के कारण आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed