फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangster Neeraj Bail Fraud: Dead Man Used as Surety, Brothers Missing From Court

UP: गैंगस्टर नीरज की जमानत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 14 साल पहले मृत व्यक्ति को बनाया जमानती, दो सगे भाई भी लापता

Wed, 26 Nov 2025 12:15 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Nov 2025 12:15 AM IST
सार

मेरठ में गैंगस्टर नीरज की जमानत के लिए बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। 14 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जमानती दिखाया गया, जबकि दो सगे भाई भी तलब के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंचे। जांच में पूरा मामला उजागर हुआ।

विज्ञापन
Gangster Neeraj Bail Fraud: Dead Man Used as Surety, Brothers Missing From Court
कोर्ट

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर निवासी गैंगस्टर नीरज की जमानत केस में चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। नीरज की जमानत कराने के लिए दो सगे भाइयों को जमानती बनाया गया था, लेकिन जांच में पता चला कि जिनमें से एक जमानती की 14 साल पहले ही मौत हो चुकी है। कोर्ट द्वारा तलब किए जाने पर भी कोई जमानती पेश नहीं हुआ, जिसके बाद खुलासा हुआ कि पूरी जमानत प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन


मृत व्यक्ति को बना दिया जमानती
अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, जमानत के समय दो सगे भाइयों को जमानती के रूप में पेश किया गया था। जब कोर्ट ने तलब भेजा, तब पता चला कि एक जमानती 14 वर्ष पूर्व ही मृत हो चुका है, जिसके बावजूद उसकी पहचान का इस्तेमाल कर जमानत प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: जेल में नशा छोड़ा-धार्मिक हो गई मुस्कान, बेटी को देखते ही कहा-'राधा', बेटा होता तो रखती ये नाम?
विज्ञापन
विज्ञापन


तलब पर नहीं पहुंचे जमानती, खुला फर्जीवाड़ा
कोर्ट ने जब दोनों जमानतियों को तलब किया, तो कोई भी अदालत नहीं पहुंचा। इस पर अदालत ने जांच कराई, जिसमें सामने आया कि जमानत प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेजों के सहारे मृत व्यक्ति का नाम जोड़ा गया था।
प्रारंभिक जांच के बाद कोर्ट ने पुलिस को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed