{"_id":"5823790b4f1c1b7304b3733c","slug":"ganga-fair-kicks-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रताल में आज से गंगा मेला शुरू, सज गईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रताल में आज से गंगा मेला शुरू, सज गईं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
मेले की तैयारियों में जुटे दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के लिए शुकतीर्थ में मेला बाजार सजने लगा है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए। गंगा घाट मार्ग पर यातायात नियंत्रण के लिए बैरियर लगाए गए।
पौराणिक तीर्थ शुक्रताल में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय गंगा स्नान मेला शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मेला ग्राउंड की व्यवस्था में जुटे रहे। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ ने असामाजिक तत्वों पर निगाहें रखने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाए।
स्वामी कल्याणदेव तिराहे से गंगाघाट क्षेत्र मेें तीर्थ यात्रियों पर तीसरी निगाहें रहेगी। शुक्रताल मार्ग पर यातायात नियंत्रण के लिए बैरियर भी लगाए गए हैं। मेले में दुकानें सजने लगी हैं। श्रीशुकदेव आश्रम के मुख्य द्वार पर पूजा-सामग्री की दुकानें लग गई हैं। मंदिरों, आश्रमों और धर्मशालाओं में धार्मिक अनुष्ठान के लिए पुरोहितों और आचार्यों से श्रद्धालुओं ने समय तय कर लिया है। यज्ञ, पूजन, बच्चों का मुंडन संस्कार मेले की परंपरा से जुडे हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत की एएमए डॉ नूतन शर्मा ने बताया कि दस से 15 नवंबर तक शुक्रताल में गंगा स्नान मेला रहेगा। 12 नवंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल शुभारंभ करेगी। संतों और महात्माओं ने डीएम डीके सिंह से गंगा तट क्षेत्र से कूड़ा हटवाने और सफाई दुरुस्त कराने की मांग दोहराई है। बताते चलें कि जिला पंचायत में नगर पंचायत भोकरहेडी, जानसठ और मीरापुर को मेले में सफाई कर्मी भेजने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन कोई भी सफाईकर्मी नहीं पहुंचा।