फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga Express Way to be connected with Shuktirtha

गंगा एक्सप्रेस वे को शुकतीर्थ से जोड़ने की मांग

Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ganga Express Way to be connected with Shuktirtha
शुकतीर्थ को गंगा हाईवे से जोडनें की मांग को लेकर ज्ञापन दते शुकतीर्थ के साधु संत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगा एक्सप्रेस वे को शुकतीर्थ से जोड़ने की वकालत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पौराणिक शुकतीर्थ के संत-महात्माओं ने गंगा एक्सप्रेस वे को महाभारतकालीन धार्मिक नगरी से जोड़ने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया। जिला मुख्यालय पर पहुंचे शुकतीर्थ के संतों ने कहा कि हरिद्वार से वाया लक्सर, शुकतीर्थ और हस्तिनापर से मेरठ होते हुए वाराणसी तक गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कराए जाने से वेस्ट यूपी में प्राचीन धार्मिक केंद्रों का विकास होगा।

हरिद्वार से वाराणसी को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे की योजना से जिले के पौराणिक शुकतीर्थ को जोड़ने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, श्री दंडी आश्रम समिति के संचालक स्वामी गुरुदत्त ब्रह्मचारी, हनुमतधाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती सहित तीर्थ के संत-महात्माओं की ओर से प्रेषित ज्ञापन कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन अमित सिंह को आश्रम प्रतिनिधियों द्वारा दिया गया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि पूज्य गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव की अंतिम इच्छा हरिद्वार को सीधे शुकतीर्थ से जोड़ने की थी। बिजनौर जनपद पहले से ही फोरलेन से जुड़ा है। महाभारतकालीन सर्किट के धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे को वाराणसी से हरिद्वार तक बनाने की योजना में मेरठ से वाया हस्तिनापुर, शुकतीर्थ और लक्सर होते हुए बनाया जाए। शुकतीर्थ श्रीमद्भागवत की उद्गम स्थली है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु लाखों की तादाद में प्रति वर्ष आते है। ज्ञापन देने वालों में श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष आचार्य इंद्रपाल , प्रधानाचार्य प्रेम शंकर मिश्र, महामंडलेश्वर गोपाल महाराज, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, मनोहर लाल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed