फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga bath fair started, Meena market decorated

Muzaffarnagar News: गंगा स्नान मेला शुरू, सज गया मीना बाजार

Sun, 28 May 2023 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Ganga bath fair started, Meena market decorated
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विज्ञापन

31 मई तक मेले का आयोजन, मुख्य स्नान 30 मई को
संवाद न्यूज़ एजेंसी

मोरना। शुकतीर्थ में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला रविवार को शुरू हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि 31 मई तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्य स्नान 30 मई को होगा। इसके लिए श्रद्धालुओं का तीर्थ नगरी में आगमन शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।

शुकतीर्थ स्थित आश्रमों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। भागवत कथा कराई गई। मंगलवार सुबह होने वाले मुख्य स्नान को लेकर जिला पंचायत ने प्रकाश व्यवस्था, बैरियर, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की है। रविवार को गंगा में जल प्रवाह के साथ आई जलकुंभी को साफ कराकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ राम आशीष यादव,प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मेले में लगने वाले मीना बाजार में सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने और विभिन्न व्यंजनों की दुकानें सज गईं हैं। आंबेडकर चौक से दंडी आश्रम चौक तक मीना बाजार लगाया गया है। यहां भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने की गंगा मैया की पूजा
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने सपरिवार गंगा मैया की पूजा की। उनके साथ पत्नी राजकुमारी और ऑडिट अधिकारी जालौन मान बहादुर सिंह ने पत्नी निक्की संग गंगा मैया की पूजा कर जल का तर्पण किया।




नेपाल से पहुंचे श्रद्धालु
श्री वैष्णव परिषद नेपाल के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मचारी देवराजाचार्य महाराज के साथ 500 श्रद्धालु हनुमत धाम पहुंचे। नगरी में बैंडबाजों के बीच शोभायात्रा निकाली गई।महिलाओं ने कलश के साथ भाग लिया। इसके अलावा पुराण मनीषी आचार्य कौशिक महाराज के भक्तों की ओर से श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए दंडी आश्रम के पास विशाल पंडाल लगाया गया है। रविवार को आचार्य कौशिक जी महाराज के सानिध्य में भी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed