फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gang rape accused dies in hospital

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की अस्पताल में मौत

Wed, 06 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gang rape accused dies in hospital
- 21 नवंबर से मुजफ्फरनगर जेल में बंद था आरोपी शाहिद उर्फ भोलू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की बुखार के चलते मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शामली जनपद के गांव बंतीखेड़ा निवासी आरोपी बंदी शाहिद उर्फ भोलू 21 नवंबर से जिला जेल में बंद था।
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा का रहने वाला शाहिद उर्फ भोलू (23) को बाबरी पुलिस ने 21 नवंबर को गिरफ्तार कर मुजफ्फरनगर जेल भेजा था। तभी से वह जेल में बंद था। उसके खिलाफ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। 30 अक्तूबर को पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी शाहिद उर्फ भोलू (मृतक) सहित तीन युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। अश्लील फोटो वायरल करने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सीता राम शर्मा ने बताया कि शाहिद ने जेल प्रशासन से बुखार होने की शिकायत की थी। 24 नवंबर से उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। जिला अस्पताल ब्लड सेंपल भेज कर जांच भी कराई थी। छाती का एक्सरे भी कराया था। चार दिसंबर की रात में उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसे रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार देकर वहां से मेरठ रेफर कर दिया था। पांच दिसंबर की सुबह लगभग पांच बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। यह सूचना उसके परिजनों को दी है। वह मेरठ अस्पताल पहुंचे हैं। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। जेल प्रशासन ने इस बारे में अधिकारियों को सूचना देकर अपनी कार्रवाई भी पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed