फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fury over the uprooting of the board in the name of Babasaheb

बाबा साहेब के नाम का बोर्ड उखाड़ने पर रोष

Mon, 28 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fury over the uprooting of the board in the name of Babasaheb
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे दलित समाज के लोग - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। साल्हापुर गांव के बाहर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से लगा स्वागत बोर्ड असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिए जाने से लोगों में रोष बना हुआ है। सोमवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एक आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को भी सौंप दिया है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे दलित समाज के लोगों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। दीपक बौद्ध ने बताया कि साल्हापुर गांव के बाहर स्वागत बोर्ड लगा हुआ है। गांव के ही दो युवकों ने बोर्ड को गाड़ी में बांधकर उखाड़ दिया गया। जिससे दलित समाज में रोष पनप गया। समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पूछताछ कर उन्होंने एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पहुंचे लोगों में शुभम, कमल मनोज, अविनाश, रोबिन, रोहित, मोनू पालीवाल, राहुल नागपाल, डॉ. दीपक, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि घटना के बाद गांव में स्थिति सामान्य है। एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed