फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Furore in the family due to the death of two teenagers

किशोरों की मौत से परिवार में कोहराम

Sat, 18 Apr 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Furore in the family due to the death of two teenagers
मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ गंगा खादर में शुक्रवार रात बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत होने से गमजदा - फोटो : KHATAULI
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगा खादर में बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बिजली गिरने से मृतकों के माता और पिता भी घायल हो गए थे। बिजली गिरने से पीड़ित परिवार का घर भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शुकतीर्थ गंगा खादर के गांव इच्छावाला के निकट एक डेरे पर जिला शामली के कस्बा कैराना के गांव नंगला राई निवासी शालून उर्फ काला पुत्र खुदाबख्श ने सब्जी की खेती के लिए 25 बीघा जमीन ठेके पर ले रखी है। शुक्रवार रात तेज बारिश के साथ बिजली झोपड़ी पर गिर गई। जिससे शालून के दो पुत्र नाजिम और जीशान की मौत हो गई थी। शालून की पत्नी और नगमा सहित अन्य लोग भी घायल हो गए थे। भोपा थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र जिला बिजनौर के थाना मंडावर के अंतर्गत पड़ता है। तहसीलदार को मामले से अवगत करा दिया है। ग्राम प्रधान गुलशन्नवर, अंजुम, मनस्ता, शाहरुख, नर्गिस बानो, कादिर, आसिफ, आदि ने शासन व प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने गहरा दुख जताया
मोरना। शुकतीर्थ गंगा खादर के गांव इच्छावाला में बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया है। सीएम ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन को तत्काल हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्षेत्रों का हाल जाना
फोटो समाचार
खतौली। एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने लॉकडाउन के दृष्टिगत क्षेत्र के गांव वाजिदपुर खुर्द व मोहल्ला सराफान पश्चिमी तथा अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने वहां का हाल जाना। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वायरस से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ गंगा खादर में शुक्रवार रात बिजली गिरने से जली झोपड़ी को देखते ग्रामीण।

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ गंगा खादर में शुक्रवार रात बिजली गिरने से जली झोपड़ी को देखते ग्रामीण।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed