फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fungal infection is gripping people, number of patients increasing

Muzaffarnagar News: लोगों को जकड़ रहा फंगल इन्फेक्शन, बढ़ रहे मरीज

Sun, 17 Aug 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fungal infection is gripping people, number of patients increasing
मुजफ्फरनगर। लगातार बारिश और मौसम में नमी के कारण फंगल इन्फेक्शन फैल रहा है। जिला अस्पताल ओपीडी में संक्रमण से पीड़ित 100 से अधिक मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। त्वचा संबंधी दूसरे रोग भी लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन



बार-बार हो रही बारिश से वातावरण में नमी पैदा हो गई है। इसी वजह से फंगल इंफेक्शन लोगों को परेशान कर रहा है। इसके साथ ही त्चचा संबंधी अन्य रोग भी लोगों को जकड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन त्चचा संबंधी रोगियों की लंबी लाइन लग रही है। इन दिनों में शरीर को नमी से बचाना चाहिए। बारिश में कपड़े भीग जाएं तो शरीर को सुखाकर तुरंत सूखे और सूती कपड़े पहनें। यदि शरीर पर कहीं लाल चकत्ते दिखाई दें तो चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है संक्रमण

डॉ.फैसल सिद्दीकी ने बताया कि फंगल इंफेक्शन शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। अक्सर नाखून और बालों में इस प्रकार का संक्रमण होता है। यह गर्म और नम वातावरण में पनपता है। शरीर पर लाल या सफेद धब्बे नजर आते हैं। नाखूनों का रंग हलका पीला हो जाता है। कटने, जलने या चोट के माध्यम से कवक के शरीर में प्रवेश के कारण भी होता है। कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को यह अधिक प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed