फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   funding eligation

दारुल उलूम को सऊदी अरब से हो रही फंडिंग: भारती

Thu, 06 Feb 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
funding eligation
दारुल उलूम को सऊदी अरब से हो रही फंडिंग: भारती
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तराखंड आंदोलन के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि देश में होने वाले विरोध प्रदर्शनों को फंडिंग करने में पीएफआई तो एक मुखौटा है जबकि इसको अमलीजामा दारुल उलूम पहना रहा है। आरोप लगाया कि दारुल उलूम को सऊदी अरब से फंडिंग हो रही है।

बुधवार को शिक्षक नगर स्थित भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि सीएए देश की एकता और अखंडता के लिए जरूरी है, लेकिन कुछ ताकतें हैं जो मुसलमानों को भ्रमित कर रही हैं। भारती ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे दारुल उलूम का सीधा सीधा हाथ है। शाहीन बाग तो इनका छोटा सा मॉडल है, यह पूरे देश में बड़ा मॉडल खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देवबंद से निकले हुए तालिबान और देवबंद को एक विचारधारा का माना जाता है। सीएए के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों के लिए पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) तो धन जुटाने का एक मुखौटा है, उस मुखौटे को जो अमलीजामा दारुल उलूम पहना रहा है। जिसे सऊदी अरब से फंडिंग हो रही है। स्वामी दर्शन भारतीय ने भारत सरकार से मांग की कि दारुल उलूम की मजहबी शिक्षा पर अंकुश लगाए क्योंकि यह कट्टरवाद को जन्म दे रहा है और इससे मुसलमान गुमराह हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि वह मजहबी शिक्षा से देश को बचाने का कार्य करें। वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा व कर्नल राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed