फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fulat village has great importance at Islamic level: Anant Bhagwat

फुलत का इस्लामिक स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान- अनंत भागवत

Wed, 18 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fulat village has great importance at Islamic level: Anant Bhagwat
मुजफ्फरनगर के खतौली तहसील के गांव फुलत पहुंचे अनंत भागवत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फुलत गांव का इस्लामिक स्तर पर बड़ा महत्व: अनंत भागवत
विज्ञापन

खतौली/रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के भाई अनंत भागवत ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से मुंबई में सर्वधर्म के लोगों के लिए छह सितंबर को कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में सर्वधर्म के लोग आपस में सीधी बात रखकर समाज में पैदा हो रहे छोटे-छोटे मनमुटाव को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फुलत आकर सुखद अनुभव मिला। इस गांव का इस्लामिक स्तर पर बड़ा महत्व है।

बुधवार को गांव फुलत के मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया में पहुंचे अनंत भागवत का मदरसे के छात्रों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत होकर अनंत भागवत ने कहा कि जंग-ए-आजादी की लड़ाई में यहां के नौजवानों ने अपना योगदान दिया था। वह मौलाना कलीम सिद्दीकी को कार्यक्रम का आमंत्रण देने आए हैं। उन्होंने तालिबान-अफगानिस्तान के साथ भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर कुछ बोलने से इंकार किया। कहा कि वह राजनीति से दूर रहते हैं। उनकी संस्था आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। वह चाहते हैं कि एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया जाए, जहां सर्वधर्म के लोग आपस में सीधी बात रख सकें और आपसी दूरियां कम हो जाए। मदरसे के छात्रों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मदरसे में भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, नगर अध्यक्ष रवि ग्रोवर, नगर अध्यक्ष युवा इकाई ऋषभ जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष इदरीश, व्यापारी वह अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed