फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Frustrated by being caught copying, the student committed suicide

परीक्षा में नकल पकड़ने से क्षुब्ध होकर की आत्महत्या

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Frustrated by being caught copying, the student committed suicide
नकल पकड़े जाने से क्षुब्ध होकर छात्रा ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा की परीक्षा में नकल पकड़ी गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की थी। फांसी के फंदे पर लटकने से मौत होना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है।
चरथावल क्षेत्र के गांव में बुधवार को कक्षा 11 की छात्रा कस्बे में परीक्षा देने गई थी। पेपर के बाद करीब एक बजे छात्रा घर लौटी थी। इस दौरान परिजन खेत में गन्ने की छिलाई करने के लिए गए थे। छात्रा घर पर अकेली थी। दोपहर लगभग ढाई बजे उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली तो वह घर पहुंचे। उन्हें छात्रा मृत हालत में मिली थी। बेटी की मौत होने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर श्मशान घाट जा रहे थे, लेकिन सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मौत के कारणों के बारे में परिजनों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बेटी की मौत फांसी लगाकर होना बताया था। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो मौत का कारण फांसी पर लटकना आया है। पता चला है कि छात्रा घटना वाले दिन परीक्षा देकर लौटी थी। वहां उसकी नकल पकड़ी गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठाना बताया गया है। इस बारे में शुक्रवार को पुलिस छात्रा के पिता के साथ कॉलेज में भी गई थी। वहां नकल पकड़ा जाना बताया गया। परिजनों का इसमें कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed