फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   From today on paper, see how much sugarcane is on your land

आज से कागज पर देखिए, आपकी जमीन पर कितना गन्ना

Wed, 20 Jul 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
From today on paper, see how much sugarcane is on your land
- गन्ना सर्वे सट्टा सूची का ग्राम वार प्रदर्शन आज से किया जाएगा शुरू
विज्ञापन

- 30 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम पेराई सत्र 2022-23 के लिए
- किसान को आपत्ति हो तो कर्मचारी को मौके पर ही नोट कराएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नए पेराई सत्र के लिए गन्ना विभाग ने सट्टा प्रदर्शन की तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार से जिले में ग्राम वार प्रदर्शन शुरू होगा, जो 30 जुलाई तक चलेगा। गन्ना सर्वे के आधार पर तैयार की गई सट्टा सूचियों को किसानों को दिखाया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण भी किया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि तैयार सट्टा सूची में किसान का नाम, पिता का नाम, बोए गए गन्ने की किस्म वार विवरण, पेड़ी, पौध, कुल क्षेत्रफल, बेसिक कोटा, सट्टा की जानकारी के साथ ही साथ गाटावार भू-राजस्व क्षेत्रफल की भी जानकारी उपलब्ध है। किसान अपने आंकड़ों को संबंधित विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी मिल कर्मचारी से देख लें। यदि कोई आपत्ति हो तो लिखित में मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को प्राप्त करा दें।
विज्ञापन

डीसीओ ने सर्वे सट्टा सूची को देखा
डीसीओ ने गन्ना विकास परिषद खतौली में जाकर 63 कॉलम पर आधारित सर्वे सट्टा सूची को देखा। मौके पर उपस्थित प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खतौली जितेंद्र कुमार, गन्ना पर्यवेक्षकों और चीनी मिल खतौली के उप महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह से फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
डीसीओ ने बताया कि विभागीय कार्य के लिए चीनी मिल और राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है ग्रामवार प्रदर्शन के साथ ही साथ किसानों को ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने, ऑनलाइन समिति सदस्यता ग्रहण करने और किसानों के राजस्व में अंकित भू जोत के अनुसार गाटावार भू जोत संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

गन्ना समितियों पर बनाए किसान सुविधा केंद्र
जनपद की समस्त सहकारी गन्ना विकास समितियों और गन्ना विकास परिषदों, चीनी मिलों तथा जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय में किसान सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। इन केंद्रों में एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर किसानों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेगा और उनके ऑनलाइन घोषणा-पत्र और ऑनलाइन समिति सदस्यता भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed