फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Friends of deceased expressed suspicion of murder on friends

मृतक के भाई ने दोस्तों पर जताया हत्या का शक

Thu, 25 Jun 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Friends of deceased expressed suspicion of murder on friends
मृतक के भाई ने दोस्तों पर जताया हत्या का शक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पांच माह पूर्व गाड़ी गंग नहर में गिरने से हुई दो लोगों की मौत के हादसे में एक मृतक के भाई ने पुलिस को मृतक का फोन गांव में ही चलने की जानकारी देकर मृतक के दोस्तों पर शक जाहिर किया है। उसने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।
पांच माह पूर्व 12 फरवरी की रात पलवल हरियाणा से हरिद्वार जा रहे चार दोस्तों की ब्रेजा कार पुरकाजी गंग नहर में गिर गयी थी। जिसमें अनुज व मोहित ने किसी तरह गंग नहर से बाहर निकलकर सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को गंग नहर से बाहर निकाला था। गाड़ी के अंदर से 29 वर्षीय अनिल कुमार निवासी गांव बहरौला जनपद पलवल हरियाणा का शव बरामद हुआ था। जबकि 20 वर्षीय भारत निवासी कुशलीपुर पलवल का शव आज तक बरामद नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को मृतक अनिल के भाई दीपक कुमार ने पुरकाजी थाने पहुंचकर मृतक के दोस्तों पर ही शक जाहिर किया।
विज्ञापन

उसने प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम को बताया कि दुर्घटना के समय जो मोबाइल फोन नंबर उसके भाई के पास था। उस फोन नंबर को आज भी उनके गांव में ही कोई व्यक्ति चला रहा है। उसने बताया कि उसके भाई ने काफी रकम शेयर बाजार में लगा रखी थी। शक है कि दुर्घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। मृतक के भाई ने पुलिस से फोन चलाने वाले व्यक्ति घटना की जांच कर घटना का खुलासा करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने घटना की गहनता से जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed