फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Friend's killer was killed by Jogendra

दोस्त ने ही की थी जोगेन्द्र की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Sun, 09 Aug 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Friend's killer was killed by Jogendra
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आया हत्यारोपी सत्यम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दोस्त ही निकला जोगेंद्र का कातिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सहावली निवासी जोगेंद्र की हत्या का खुलासा कर दिया है। गांव के उसके ही साथी ने हत्या की थी। मृतक उसे एक पुरानी वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण हत्यारोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।

सीओ नई मंडी धनंजय कुशवाहा ने हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि नई मंडी कोतवाली के गांव सहावली निवासी जोगेंद्र पुत्र रामपाल बृहस्पतिवार शाम को लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह उसकी लाश जंगल में मिली थी। गर्दन काट कर उसकी हत्या की गई थी। मृतक के भाई अमित ने गांव के ही सत्यम पुत्र कृष्णपाल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को जानसठ रोड सहावली तिराहा से हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी सत्यम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि मृतक उसके साथ अनैतिक कार्य करने का दबाव बना रहा था। इससे पहले भी उसने गलत कार्य किया था, जिसकी वीडियो तथा फोटो भी थे, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। सीओ ने बताया कि सत्यम ने उससे परेशान होेकर बृहस्पतिवार शाम को फोन कर जोगेंद्र को जंगल में बुलाया। ईख के खेत में ट्रैक्टर की छतरी की लोहे की पत्ती उसके सिर में मार दी। बेहोश होने पर गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या के प्रयुक्त लोहे की पत्ती और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed