फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Friend's brother raped a teenager and made a porn clip

सहेली के भाई ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिप

Sun, 10 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Friend's brother raped a teenager and made a porn clip
छपार। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई ने दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो से ब्लैकमेल कर कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीया किशोरी की गांव की ही एक लड़की से दोस्ती थी। दोनों एक साथ सिलाई सीखने भी जाती थी। आरोप है कि कुछ माह पूर्व किशोरी सिलाई सीखने के लिए सहेली को बुलाने उसके घर पहुंची तो वहां मौजूद सहेली के भाई ने उसे घर में खींचकर जबरन दुष्कर्म कर मोबाइल से इसकी अश्लील क्लिप भी बना ली। आरोप है कि इसके बाद कई माह तक आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पूर्व पीड़िता ने आरोपी की धमकी को नजरअंदाज कर उसकी बात मानने से इंकार कर दिया, जिस पर आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजन शनिवार रात आरोपी के घर पहुंचे, जहां उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर पीड़िता के पिता ने आरोपी एहतेशाम के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed