फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Freedom fighters honored

हाथों में तिरंगा लेकर शहर में घूमे भाजपाई 

Mon, 22 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighters honored
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को तिरंगा यात्रा का शहर के टाउन हाल से शुभारंभ हुआ। नगर के तीनों मंडलों के कार्यकर्ता बाइकों पर तिरंगा के साथ यात्रा में शामिल हुए। नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


टाउन हाल पर शहर के हनुमत मंडल, केशव मंडल और नई मंडी मंडल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए। टाउन हाल में महापुरुषों को माल्यार्पण किया। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की ढाई साल की उपलब्धि इस यात्रा के माध्यम से हम जनता तक पहुंचाएं। बूथ लेविल तक तिरंगा यात्रा जानी चाहिए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना से सीधी गरीब लोगों को लाभ पहुंचाया है। पार्टी नेताओं ने प्रदेश की सपा सरकार पर भी निशाना साधा। 
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, जगदीश पांचाल, देवव्रत त्यागी,  पूर्व जिला मंत्री राजीव गर्ग, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, धर्मसिंह कपासिया, विजय शुक्ला, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, अतुल सैनी, श्याम सिंह सैनी, सुनील तायल,
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता गौड आदि मौजूद रहे। उधर, सरवट मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। मुल्कराज उपाध्याय, भूषण सिंह, ब्रजपाल पांचाल, नरेंद्र जयंत, मनोज उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, प्रेम मुखिया, सुनील त्यागी, दीपा कौशिक, सलोचना, सागर वाल्मीकि, मोहनलाल कोरी, सतीश खटीक आदि मौजूद रहे।


20 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने तिरंगा यात्रा के अंतर्गत पांचवें दिन खतौली विधानसभा के 20 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। इनमें मुनव्वरपुर, लिसोड़ा, याहियापुर, भंगेला, सरधन आदि गांवों में कार्यक्रम हुआ। बालियान स्वयं बाइक चलाकर स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुंचे। उनके साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, चेयरमैन यनेश तंवर, यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, राजीव गर्ग, प्रशांत देशवाल, सुंदर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed