फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fraud from inspector posted in SSP office

Muzaffarnagar News: एसएसपी कार्यालय में तैनात निरीक्षक से धोखाधड़ी

Thu, 09 Mar 2023 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Fraud from inspector posted in SSP office
रिश्तेदार के व्हाट्सएप को हैक कर मांगे गए थे आठ हजार रुपये
विज्ञापन

दो अन्य ने भी ठगी की विभिन्न थानों में दर्ज कराई रिपार्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी कार्यालय की रिट शाखा में तैनात निरीक्षक सहित तीन लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आए है। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू की हैं।
रिट शाखा में तैनात निरीक्षक भूदेव सिंह ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि साइबर अपराधी ने उनके एक परिचित के व्हाटसएप को हैक कर उनसे आठ हजार रुपये की मांग की। यह रकम अगले दिन वापस करने का आश्वासन दिया। रुपये बताए गए खाते में जमा करा दिए गए। बाद में उन्हें अपने परिचित से बात करने पर धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन

इसके अलावा कृष्णा विहार जानसठ रोड निवासी विजय साहनी ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा लिखाया कि सेना अधिकारी बन कर एक व्यक्ति ने उन्हें अलमारी बेचने के लिए फोटो भेजे। अलमारी पसंद करने पर उनसे खाते में पैसा जमा कराने के नाम पर एक खाते का लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से दो लाख दस हजार रुपये कट गए। शिकायत करने पर साइबर सेल की जांच में मेवात हरियाणा निवासी साजिद प्रकाश में आया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूकड़ा निवासी वीना देवी ने एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में बहेड़ी निवासी अशोक, कच्ची सड़क निवासी आशीष, मीनाक्षी व बहेड़ी निवासी प्रियंका के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। हिमालय पब्लिक स्कूल के चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर करने कर खाते से धन निकालने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed