फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four vehicles including tractor trolley were caught in mandi fee theft

Muzaffarnagar News: मंडी शुल्क चोरी में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चार वाहन पकड़े

Thu, 01 Jun 2023 04:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Four vehicles including tractor trolley were caught in mandi fee theft
एसडीएम सुबोध कुमार ने बुधवार की रात भंगेला चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया
विज्ञापन

कागजों में वजन कम दर्शाया गया था, जबकि गाड़ी में वजन अधिक था

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। मंडी शुल्क चोरी करने की सूचना पर एसडीएम सुबोध कुमार ने बुधवार की रात भंगेला चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। लकड़ी लदी कई गाड़ियां पकड़ी, जिनमें कागजों में वजन कम था, लेकिन मौके पर ज्यादा पाया गया। पकड़े गए वाहनों को मंडी चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।

बुधवार की रात एसडीएम सुबोध कुमार अपनी टीम के साथ खतौली-बुढ़ाना तिराहा पर पहुंचे। उन्होंने बुढ़ाना होते हुए शामली, पानीपत और सोनीपत जा रहे वाहनों की चेकिंग की। इसके बाद जनपद की सीमा पर स्थित चौकी भंगेला पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने एक ट्रैक्टर टाली और तीन गाड़ियां पकड़ी। इनमें लकड़ी लदी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि कागजों में वजन कम दर्शाया गया है, जबकि गाड़ी में वजन अधिक था। यह मंडी शुल्क चोरी कर रहे थे। सभी वाहनों को मंडी चौकी में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि लकड़ी से लदी हुई गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के पास कोई कागजात नहीं मिला। एक दूध की गाड़ी को भी पकड़ा गया है। दूध का सैंपल भरवा कर प्रयोगशाला में भेजा गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed