फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four unenrolling

चार नामांकन निरस्त, एक ने नाम वापस लिया  

Thu, 26 Jan 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 26 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four unenrolling
चुनाव। - फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच में बुधवार को शहर विधानसभा के चार नामांकन पत्र निरस्त हो गए। बुढ़ाना विधानसभा के एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है। छह विधानसभा सीटों पर अब 90 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।       
विज्ञापन


जिले की शहर विधानसभा सीट से 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच में चार निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अपूर्ण पाए गए। इनमें निर्दलीय ललित कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी की अमृता, निषाद पार्टी के जयभगवान, राष्ट्रीय समाज पक्ष के पवित्र पाल शामिल हैं। इन चारों के नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद शहर सीट पर अब 18 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

विज्ञापन

 

बुढ़ाना विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी देवराज ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बुढाना सीट पर अब 17 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मीरापुर सीट पर अब 15, पुरकाजी पर 12, चरथावल पर 12, खतौली पर 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 27 जनवरी को नामांकन वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।       

विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बेगम के नामांकन पर आपत्ति      
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी से रालोद प्रत्याशी छोटी बेगम के नामांकन पर चार लोगों ने आपत्ति दर्ज की है। दुष्यंत कुमार, शाहिद, मुकेश गौतम, जोगेंद्र ने आरओ के दिए पत्र में कहा कि छोटी बेगम आमिर अली से शादी कर इस्लाम धर्म ग्रहण कर चुकी है। मुस्लिम से शादी करने के बाद वह हिंदू धर्म की जाति व्यवस्था की लाभ नहीं उठा सकती।

इस्लाम में दूसरे धर्म की लड़की से धर्म परिवर्तन के बाद ही शादी हो सकती है। इस्लाम कबूल करने के बाद उसका हिंदू धर्म की जाति व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है। यदि छोटी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो आमिर से उसका विवाह शून्य है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed