{"_id":"6734a3e8e17855c21c042547","slug":"four-trains-including-rishikesh-special-utsav-express-arrived-late-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-133881-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ऋषिकेश स्पेशल उत्सव एक्सप्रेस सहित चार ट्रेन पहुंची लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ऋषिकेश स्पेशल उत्सव एक्सप्रेस सहित चार ट्रेन पहुंची लेट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुधवार को वाया मुजफ्फरनगर होकर विभिन्न स्थानों के लिए रवाना होने वाली लंबी दूरी वाली ऋषिकेश स्पेशल उत्सव एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंचीं। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कर्नाटक के हुबली जंक्शन से चलकर वाया मुजफ्फरनगर होकर ऋषिकेश जाने वाली ऋषिकेश स्पेशल उत्सव एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन साढ़े पांच घंटा देर से पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से चलकर अंबाला कैंट जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, ऋषिकेश से ओडिशा के पुरी शहर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से मुजफ्फरनगर पहुंची।
चार ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आदर्श काॅलोनी निवासी नितिन कुमार ने बताया कि उन्हें ऋषिकेश स्पेशल उत्सव ट्रेन से सुबह के जरूरी काम से परिवार के साथ हरिद्वार जाना था लेकिन ट्रेन कई घंटा लेट चल रही थी। जिस कारण उन्हें अपने वाहन से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के लेट आने के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।