फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four thousand kilograms of unfinished firecrackers recovered, two arrested

Muzaffarnagar News: चार हजार किलो बने-अधबने पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Four thousand kilograms of unfinished firecrackers recovered, two arrested
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने ईंख के खेत में अवैध रूप से रखे पटाखों में आग लगने के मामले में दो लोगों केे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों का चालान किया है। मौके से चार हजार किलो बने अधबने पटाखे व अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन



बुढ़ाना में लुहसाना कुरावा मार्ग पर बृहस्पतिवार में अरशद के खेत में ऊपर से जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चिंगारी गिरी थी, जिससे खेत में आग लग गई थी। खेत के बीच में बनाकर रखे गए पटाखों में भी आग लग गई थी। तब जोरदार धमाका हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। तब पता चला था कि खेत में अवैध रूप से पटाखे बनाने का धंधा किया जा रहा था। आग पर काबू पा लिया गया था। इसके बाद तलाशी के दौरान खेत से चार हजार किलो बने व अधबने पटाखे व अन्य सामान मिला था। अधिकारियों के आदेश पर बुढ़ाना थाने में खेत मालिक हुसैनपुर कला निवासी अरशद व उसके साथी मेरठ के थाना इंचोली के गांव लावड़ निवासी शाह आलम के खिलाफ अवैध पटाखे बनाने व भंडारन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed