{"_id":"61b8e44807c8ed5a7b689be5","slug":"four-thousand-double-applications-caught-in-kisan-samman-nidhi-muzaffarnagar-news-mrt569075848","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि में चार हजार डबल आवेदन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि में चार हजार डबल आवेदन पकड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जिले में चार हजार लोग ऐसे सामने आए हैं, जिन्होंने पैसा पाने के लिए दो जगह से अलग-अलग आवेदन कर दिया। आधार लिंक होते ही इनकी सच्चाई सामने आ गई। छह हजार किसान ऐसे है जिनका आधार लिंक नहीं होने पर या नाम गलत होने पर उनको सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल पा रहा है। जनपद में इस समय दो लाख 30 हजार 133 किसानों को इस योजना का लाभ मिल पा रहा है।
भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शुरूआत में 24 हजार ऐसे किसान थे जिनका आधार लिंक न होने पर उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस समय घटकर इनकी संख्या छह हजार रह गई है। इनमें 1425 ऐसे किसान है जिनका नाम गलत लिखा गया है और उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है। 4125 ऐसे किसान है जिनका अभी भी आधार लिंक नहीं हो पाया है। इन किसानों को भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में चार हजार ऐसे लोग थे जिन्होंने पैसा पाने के लिए दो-दो जगह आवेदन कर दिया। पता लगा उसके नाम दो जगह जमीन है तो दोनो जगह आवेदन कर दिया। ये लोग भी आधार लिंक होते ही सामने आ गए है। इनका एक आवेदन स्वत: ही निरस्त हो गया है। जनपद में इस समय दो लाख 30 हजर 133 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है।
डबल वाले सब हट गए है: चौधरी
कृषि उप निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि किसान सम्मान निधि में लगभग चार हजार ऐसे किसान सामने आए थे, जिन्होंने डबल आवेदन कर दिए थे, आधार लिंक होते ही इनकी सच्चाई सामने आ गई। एक आवेदन स्वत: ही निरस्त हो गया है। जिनका नाम गलत है या आधार से लिंक नहीं हो पाया है उनका भी सही कराया जा रहा है। हमारे कर्मचारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।