फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four theft incidents including businessman's bag revealed

Muzaffarnagar News: व्यापारी के बैग सहित चार चोरी की घटनाओं का खुलासा

Mon, 03 Mar 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Four theft incidents including businessman's bag revealed
पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार, सभी आरोपियों का किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस व शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में छह, खालापार पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि आगरा निवासी तपन जैन के रिश्तेदार मुजफ्फरनगर में रहते हैं, उनके यहां शनिवार को शादी थी। व्यापारी अपने परिवार के साथ साई धाम के निकट होटल रेडियंस गोल्ड में रुके थे। वह रात में होटल के बाहर एक बैग भूल गए थे, जिसमें पांच लाख कीमत के हीरे के जेवरात व सामान था।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी की मद्द से एसडी तिराहा के पास रेन बसेरा में रहने वाले कबाड़ी अजय को गिरफ्तार कर उससे बैग बरामद कर लिया। चार लाख से ज्यादा के जेवर व सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कच्ची सड़क पर अरशद की परचून की दुकान से शनिवार शाम बाइक सवार दो युवक सामान और नकदी चोरी कर ले गए थे। इस दौरान दुकानदार नमाज पढ़ने गया था। सीसीटीवी की मदद से दोनों आरोपी नया बांस हनुमान चौक निवासी अमित व रामलीला टीला निवासी नितिन को साकेत कट के पास से पकड़ा गया। 840 रुपये नकद व 15 सिगरेट की डिब्बी बरामद कर घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की।

फरवरी माह में गंगाराम पुरा से चोरी बाइक बरामद कर तितावी के गांव लखान निवासी सागर, विशाल को पकड़ा गया। इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शिव चौक के पास एक गोदाम से जूते चोरी करने वाले सुजडू निवासी शाहवान को गिरफ्तार कर 32 जोड़ी जूते बरामद किए गए।
खालापार थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर खालापार निवासी नजर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed