फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four students had stolen in shops

चार दुकानों में चोरी का खुलासा, मास्टर माइंड है आईटीआई का छात्र, तीन गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four students had stolen in shops
पुरकाजी। पुलिस ने कस्बे में चार दुकानों में हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा कर चोरी के आरोप में तीन छात्रों को गिरफ्तार कर तीन हजार रुपये नकद व अन्य सामान बरामद किया हैं। चोरी करने वाले चार छात्र हैं। आईटीआई का छात्र चोरी करने का मास्टर माइंड है। एक आरोपी छात्र अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

2 अप्रैल की रात चोरों ने दो मेडिकल स्टोरों सहित तीन दुकानों के ताले तोड़कर करीब 90 हजार की नकदी व अन्य सामान और 10 अप्रैल की रात एक परचून की दुकान से साढ़े चार हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर रविवार को चोरी की इन घटनाओं का खुलासा किया हैं। उनके पास से चोरी की गई रकम में से तीन हजार की नकदी, 1 बाइक, 1 तमंचा, आला नकब व पिट्ठू बैग बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार गुलशन , प्रिंस व निशांत निवासी गांव बातनोर, थाना फलावदा, जनपद मेरठ का चालान कर दिया है, जबकि उनके एक साथी जग्गा निवासी खतौली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरुरतें पूरी करने को की चोरी
गिरफ्तार चोर छात्र निकले। इनमें आईटीआई का छात्र गुलशन चोरी करने का मास्टर माइंड है। प्रिंस और निशांत इंटर व फरार युवक जग्गा बीए का छात्र हैं। गुलशन ने बताया कि पहली चोरी उसने दो सौ रुपये की अपने घर पर ही की थी। जरूरत पूरी करने के लिए वह और उसके साथी चोरी करने लगे।

व्यापारी खुलासे से नाखुश
थाने पहुंचे पीड़ित तीनों व्यापारी घटना के खुलासे से नाखुश नजर आए। व्यापारी रोबिन गोयल, सोनू शर्मा व सलमान मलिक का कहना हैं कि हमारे करीब 90 हजार रुपये चोरी हुए थे। पुलिस ने मात्र तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। हमारी चोरी हुई रकम की कैसे भरपाई होगी। व्यापारी रोबिन गोयल का कहना हैं कि घटना के समय चोर गल्ले में से नोट उठाते सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। एक पीड़ित व्यापारी थाने नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed