फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four pyre burnt together in Pipalheda

पीपलहेड़ा में एक साथ चार चिताएं जलीं

Sun, 20 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four pyre burnt together in Pipalheda
पीपलहेड़ा गांव में सड़क हादसे के शिकार हुए लोगों का अंतिम संस्कार करते परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पीपलहेड़ा में एक साथ चार चिताएं जलीं
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव पीपलहेड़ा से रोजी-रोटी की तलाश में निकले तीन परिवारों की खुशियों पर मौत ने झपट्टा मार दिया। सहारनपुर के झाड़वन में हुए हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की एक साथ मौत से गांव में कोहराम मच गया। शाम को एक साथ ही गांव में चार चिताएं जलीं। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव रो पड़ा।

थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा निवासी अनुसूचित जाति के करीब दस परिवारों के 35 सदस्य शनिवार देर रात करीब दस बजे मजदूरी के लिए पंजाब प्रांत के जनपद लुधियाना के कस्बा रायकोट स्थित ईंट-भट्ठे के लिए रवाना हुए थे। सभी लोग डीसीएम में सवार थे। घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही सहारनपुर जनपद के गंगोह-तीतरो मार्ग स्थित गांव झाड़वन के पास ग्रामीणों ने चाय पीने के लिए डीसीएम रुकवाया था। बेकाबू ट्रक ने यहां सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर ही चार ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई विपिन (27) व नीटू (22) पुत्रगण दरियाव सिंह के साथ ही लाल्ला (40) पुत्र कदरू और सोनू (22) पुत्र चतरपाल शामिल हैं। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई बबीता (26) पत्नी ऋषिपाल को सहारनपुर जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। इनके अलावा घायलों में ऋषिपाल, अश्वनी, मिंटू व दीपांशु भी शामिल हैं। देर रात डायल-112 द्वारा पीपलहेड़ा में ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी गई, जिसके साथ ही हादसे के शिकार हुए सभी परिवारों में कोहराम मच गया। रविवार को दोपहर बाद सहारनपुर में ही चारों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव लाए गए, जहां गमगीन माहौल में एक साथ चारों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। भीषण हादसे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। किसी ग्रामीण के घर का भी चूल्हा तक नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed