{"_id":"5db09d968ebc3e012f282624","slug":"four-people-including-woman-injured-in-accident-khatauli-news-mrt4501723107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में महिला सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में महिला सहित चार लोग घायल
विज्ञापन
दुर्घटना में महिला सहित चार लोग घायल
खतौली। नेशनल हाईवे पर दो कार आपस में टकरा गई, जिसमें सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
बुधवार की सुबह देवबंद निवासी राजेश पुत्र पंकज अपने भाई दीपक, मां सरस्वती व बेटा रमेश कार से दिल्ली में अपने रिश्तेदारी में मिलने के लिए जा रहे थे। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर आगे तेजी से जा रही स्कार्पियो के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही इंडिका अगली कार से जा टकरा गई। कार टकराने से अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे टूटकर चकनाचूर हो गया। महिला समेत चारों लोग घायल हो गए। वाहन सवारों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। खबर लगने पर देवबंद से घायलों के परिवार वाले भी पहुंच गए थे। परिवार के लोग प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपने साथ घर ले गए। इस हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।