फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four people including father and son injured in accidents caused by rain

Muzaffarnagar News: बारिश के कारण हुए हादसों में पिता-पुत्र समेत चार घायल

Tue, 01 Jul 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four people including father and son injured in accidents caused by rain
ककरौली/रतनपुरी। क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी कारी मोहसिन अपने पांच वर्षीय पुत्र अमीर हम्जा के साथ मकान के अंदर लेटा हुआ था। उसकी पत्नी नूर फातिमा डेढ़ वर्षीय पुत्र हुसैन को लेकर बाहर आंगन में बैठी थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे अचानक मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर पड़ी। मकान के अंदर लेटे हुए मोहसिन व पुत्र अमीर हम्ज़ा मलबे में दब गए। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के बदरुज्जमा, अय्यूब, नईम, शमीम, राशिद मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायल पिता-पुत्र को बाहर निकाला। एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह ने बताया कि पक्का मकान बनवाने के लिए पीड़ित परिवार को एक लाख बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी कृष्ण अपने साथी बॉबी के साथ बाइक पर सवार होकर बुढ़ाना की ओर से जा रहा था। जब वह दोनों मंडावली खादर मोड़ के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed