फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four new roadways buses will run on Lucknow and Panipat-Kathgodam route

Muzaffarnagar News: लखनऊ व पानीपत-काठगोदाम मार्ग पर दौड़ेंगी चार नई रोडवेज बसें

Fri, 10 Mar 2023 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Four new roadways buses will run on Lucknow and Panipat-Kathgodam route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरनगर डिपो को चार बसें दी हैं। दो बस लखनऊ और दो बस पानीपत-काठगोदाम मार्ग पर शुरू की गई है।
मुजफ्फरनगर डिपो की पांच बसें लगभग डेढ़ माह पहले पुरानी होने के कारण नीलाम कर दी गई थी। इस कारण डिपो की बसों की संख्या कम हो गई थी। इन बसों की पूर्ति करते हुए परिवहन विभाग मुख्यालय ने मुजफ्फरनगर डिपो को चार बसें दी है। इन बसों को लंबी दूरी पर चलाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि दो बसों को लखनऊ के लिए लगाया गया हैं। एक बस दोपहर में ढाई बजे पहले शामली जाएगी और वहां से यात्रियों को लेकर वापस आकर वाया बिजनौर होते हुए लखनऊ के लिए जाएगी। दूसरी बस शाम छह बजे यात्रियों को लेकर मुजफ्फरनगर व शामली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो बस पानीपत से काठगोदाम के लिए शुरू किया गया हैं। लखनऊ वाली बस का किराया दूसरी बस से दस फीसदी ज्यादा होगा, लेकिन काठगोदाम वाली का किराया साधारण ही रहेगा। मुजफ्फरनगर डिपो के बेड़े की बसों की संख्या अब 187 हो गई हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इन बसों के चलने से यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed