फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four more people died in road accidents

सड़क हादसों में चार और लोगों की मौत

Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four more people died in road accidents
सड़क हादसों में चार और लोगों की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार देर रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक की मौत शहर के पचेंडा रोड पर, दूसरे युवक की मौत रोहाना में सहारनपुर हाईवे पर, तीसरे की मौत भोपा क्षेत्र में हुई। वहीं, बुढ़ाना क्षेत्र से भी एक युवक को हादसे में घायल होने के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
शहर के पचेंडा रोड स्थित एक नर्सिंग होम के निकट सोमवार देर रात बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क सुनसान होने के कारण किसी को उसका पता नहीं चला, जिससे उसकी सड़क पर ही पड़े हुए मौत हो गई। देर रात थाना पुलिस को गश्त के दौरान युवक सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी पर भेज दिया गया। युवक की शनाख्त गांधी कॉलोनी निवासी विनय यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा सोमवार देर रात ही सहारनपुर हाईवे पर रोहाना के निकट हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की शनाख्त गांव रोहाना निवासी शुभम त्यागी (24) के रूप में हुई है, जिसके शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा भोपा क्षेत्र में मोरना शुगर मिल के पास हुआ। यहां भी सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराई तो उसकी पहचान गांव कसौली निवासी मुर्तजा (50) के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।

वहीं, बुढ़ाना सीएचसी से भी सोमवार देर रात एंबुलेंस एक 25 वर्षीय युवक को अचेतावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंची। युवक बुढ़ाना क्षेत्र में सड़क किनारे अचेत पड़ा मिला था, जिसे अज्ञात वाहन टक्कर मार गया था। पुलिस ने उसे सीएचसी बुढ़ाना भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed