फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four more patients won the battle with Corona

चार और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

Wed, 06 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four more patients won the battle with Corona
चार और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के चार और संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब तक 18 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि छह मरीज अभी भी छह मरीज बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को 82 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं हैं ये सभी नेगेटिव हैं। इनमें बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इन चारों को अब यहां से हटाकर दूसरी जगह पर क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 24 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। इनमें से 18 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि छह का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है। उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि जनपद में अब तक 1674 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजे गए। इनमें से 1485 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 165 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। पॉजिटिव मिले 24 रोगियों में से 18 ठीक हो चुके हैं और छह का उपचार जारी है।
विज्ञापन

दो सप्ताह तक नया केस नहीं आया तो आँरेंज जोन में होगा जिला
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या घट कर छह रह गई है। दस केस से कम वाले जिले को ऑरेंज जोन में शामिल किया था, जबकि हमारे यहां अब तक 24 केस हो चुके हैं, जिस कारण जिला रेड जोन में शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या घट कर छह रह गई हैं, 18 लोग ठीक हो चुके हैं। अब यदि पंद्रह दिनों तक कोई नया केस सामने नहीं आएगा तो जिला ऑरेंज जोन में शामिल हो सकेगा। वैसे अभी 165 सैंपलों की जांच आना बाकी है और रोजाना सैंपल लेकर जांच को भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed