{"_id":"653d60d45e57f30a2f046b64","slug":"four-more-dengue-positive-two-patients-each-on-one-bed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-10360-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डेंगू के चार और पॉजीटिव, एक बेड पर दो-दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डेंगू के चार और पॉजीटिव, एक बेड पर दो-दो मरीज
Sun, 29 Oct 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में ईलाज कराते बुखार के मारीज। संवाद
मुजफ्फरनगर। जिले में एडीज मच्छर का डंक लगातार लोगों पर वार कर रहा है। शनिवार को भी चार मरीज डेंगू की चपेट में आ गए। अब डेंगू मरीजों की संख्या 340 के पार पहुंच गई है। उधर, वायरल बुखार भी लोगों को तपा रहा है। जिला चिकित्सालय में बनाए गए डेंगू वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हैं।
डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप इस कदर बढ़ रहा है कि जिला चिकित्सालय के डेंगू वार्ड, मेडिकल वार्ड, आइसोलेशन वार्ड और आई वार्ड के सभी बेड मरीजों से भरे हुए हैं। आलम यह है कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। शनिवार को भी चार मरीज डेंगू पॉजीटिव मिले। इनमें दो शहरी क्षेत्र, एक शाहपुर और एक मेघाखेड़ी का मरीज शामिल है। ऐसे में डेंगू मरीजों की संख्या अब 342 पर पहुंच गई है। जिला चिकित्सालय के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल में सुबह से ही सभी ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है। वहीं, पैथोलॉजी लैब और ब्लड बैंक में खून की जांच के लिए भी मरीजों की भारी भीड़ रहती है।
- वायरल बुखार के सौ से अधिक मरीज
वायरल बुखार भी लोगों को खूब तपा रहा है। जिला चिकित्सालय में ही रोजाना पांच सौ से अधिक वायरल बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचकर परामर्श ले रहे हैं। गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को भर्ती किया जाता है। फिलहाल जिला चिकित्सालय में बुखार के सौ से अधिक मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
- वायरल बुखार के लक्षण
- पसीना आना।
- शरीर में दर्द होना।
- ठंड लगना।
- मांसपेशियों में दर्द होना।
- थकान और कमजोरी होना।
- भूख में कमी होना।
- डिहाइड्रेशन व जी मिचलाना।
-- - डेंगू के लक्षण
- अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार होना।
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना।
- आंखों के पीछे दर्द होना, जोकि आंखों को घुमाने से बढ़ता है।
- जी मिचलाना व उल्टी होना।
- गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकत्ते उभरना।
-- - डेंगू से बचने के लिए बरतें सावधानियां
- पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक कर रखें।
- कूलर को खाली करके सूखा दें।
- डेंगू दिन में काटता है, ऐसे में पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें।
- खुद की सलाह से कोई भी दवा ना लें।
- जरा भी दिक्कत होने पर चिकित्सक से सलाह लें।