फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four miscreants including 15 thousand arrested in encounter

मुठभेड़ में 15 हजारी समेत चार बदमाश दबोचे

Sun, 19 Apr 2020 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants including 15 thousand arrested in encounter
गोली लगने के बाद जंगल से बाहर बदमाश को लाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में 15 हजारी समेत चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन

- फायरिंग में दो बदमाशों को लगी गोलियां, शातिर गोतस्कर हैं बदमाश
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी मार्ग पर रविवार सुबह बुआड़ा गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार के इनामी समेत चार गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो गोतस्करों के पैरों में गोलियां लगीं हैं। आरोपी कार में बीमार बनकर घूमते हुए मांस की बिक्री करते थे।
रविवार सुबह गंगनहर पटरी मार्ग पर कार सवार गोतस्करों के घूमने की सूूचना पर पुलिस ने बुआड़ा गांव के पास घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया था। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि इसी दौरान पहुंची एक कार को रोका गया तो उसमें चार युवक मिले, जिनमें से एक ने खुद को बीमार बताया। पुलिस ने पूछताछ की तो खुद को फंसता देख आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश पैरों में गोलियां लगने से घायल हो गए, जबकि अन्य दो को पीछा कर दबोच लिया गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में फरीद पुत्र जाहिद, निवासी गुल्लरवाली गली मोहल्ला खालापार, शाकिर उर्फ काला पुत्र यूसुफ व अमन पुत्र पप्पू निवासीगण खालापार और अदनान पुत्र नूरूद्दीन निवासी इस्लामनगर खतौली शामिल हैं। इनमें से फरीद और शाकिर उर्फ काला को पैरों में गोलियां लगीं हैं, जिन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बदमाशों के पास से कार के साथ ही दो तमंचे-कारतूस व पशु वध के उपकरण बरामद किए गए हैं। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि घायल बदमाश फरीद पुत्र जाहिद पर मंसूरपुर थाने से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन

बीमार बनकर बेचते थे मीट
खतौली। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि चारों गोतस्कर लॉकडाउन में भी गोवंश कटान कर मीट सप्लाई कर रहे थे। इसके लिए चारों आरोपी कार में घूमते थे। चेक प्वाइंट्स पर एक व्यक्ति बीमार बन जाता था। ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते हुए लावारिस गोवंश को देख जंगल में उसे काट डालते थे और फिर कार में मीट भरकर उसे गांव-गांव सप्लाई करते थे। सीओ ने बताया कि गांव मोहद्दीपुर निवासी ग्रामीण की बछड़ा शनिवार रात चोरी हो गया था, जिसके अवशेष रजबहे के पास मिले हैं। संभवत: इन्हीं बदमाशों ने मीट के लिए उसका वध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed